उत्तरप्रदेश : पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

By: Ankur Sat, 14 Aug 2021 2:47:27

उत्तरप्रदेश : पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

प्रदेश के आगरा में थाना डौकी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को शर्मनाक हरकत सामने आई जहां पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई महिला के साथ तीन आरोपियों द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के पति ने तीनोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर डौकी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना डौकी क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक महिला पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। तभी वहां मौजूद टिल्लू, भूरा और देवेंद्र ने महिला को पकड़ कर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को जान से मारने धमकी देते भाग गए। महिला ने घर आकर परिजनों को सारी जानकारी दी। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम 4:00 से शुक्रवार दोपहर तक राजीनामा के लिए पंचायत चलती रही। लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हुआ। इस पर पीड़िता के पति ने थाना डौकी में तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा: अंबाला में तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पर खड़े दो पुलिस कर्मियों सहित चार को कुचला, सभी की हुई मौत

# इस दिन रिलीज होगी रितिक रोशन-दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’, जानें-किस फिल्म के बीच आई ‘बेलबॉटम’!

# भरतपुर : प्रेम जाल में फंसाकर युवती के साथ दुष्कर्म, चार साल तक 8 साथियों ने भी किया यौन शोषण

# Bigg Boss OTT में पार हुई बोल्डनेस की सारी हदें, नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया किस, देखें वीडियो

# 64 साल के हुए दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर, जानें-कैसे पड़ा नाम और किस एक्टर ने दिया पहला ब्रेक

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com